Sunday, October 25, 2026
Home Latest नीट मामले में कांग्रेस 21 जून को पूरे देश में करेगी प्रदर्शन

नीट मामले में कांग्रेस 21 जून को पूरे देश में करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नीट मामले में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस 21 जून को पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। नीट मामले में मोदी सरकार की ‘निष्क्रियता’ के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए कांग्रेस ने प्रवेश परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं सहित अन्य को पत्र लिखकर 21 जून को राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने को कहा है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं को भाग लेने के लिए कहा गया है। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here