Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur गांव बस्सी गुलाम हुसैन में होमात्मक कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ 11 मार्च...

गांव बस्सी गुलाम हुसैन में होमात्मक कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ 11 मार्च से शुरू, शोभायात्रा 2 को 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर बस्सी गुलाम हुसैन में होमात्मक कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ का आयोजन 11 मार्च से 31 मार्च तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए गौरव शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन श्री महंत बसंत गिरी जी महाराज की अनुकंपा से श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य एवं महंत श्री उदय गिरी जी महाराज जी की अध्यक्षता में सभी प्राणियों के कल्याण एवं विश्व शांति हेतु 11 मार्च से 31 मार्च 2024 तक होमात्मक कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होमात्मक कोटि सूर्य नारायण महायज्ञ के उपलक्ष्य में 2 मार्च को शोभायात्रा श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन से आरंभ होकर वहीं विश्रामित होगी। उन्होंने कहा कि सभी जिले व शहर निवासी और धर्म प्रेमी महायज्ञ में शामिल होकर एवं तन मन धन से सहयोग करके पुण्य के भागी बनें।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here