Saturday, October 24, 2026
Home Latest नाके पर एसएचओ ने एएसआई की जमकर की पिटाई

नाके पर एसएचओ ने एएसआई की जमकर की पिटाई

पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। नरोट थाने के तहत कोहलियां नाके पर पंजाब पुलिस अधिकारियों के बीच लड़ाई होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां एस.एच.ओ. ने ए.एस.आई की जमकर पिटाई की। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जब पीड़ित से बात की गई तो उसने बताया कि वह रात को कोहलियां नाके पर ड्यूटी दे रहा था और वहां तैनात कर्मचारी एक-दूसरे को आराम देने के लिए कुछ देर बाद एक घंटे का आराम करते हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे नरोट के एसएचओ जैमल सिंह गेट पर आए और बिना कुछ बताए उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसएचओ और 2 कर्मचारियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here