
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। मोदी सरकार ने आपातकाल के दौरान अमानवीय पीड़ा झेलने वालों के “व्यापक योगदान” को याद करने के लिये 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत का भी बड़ा बयान सामने आया है।

नेता संजय राउत ने कहा, “…आपातकाल को 50 वर्ष हो गए हैं, लोग भूल चुके हैं. इस देश में आपातकाल इसलिए लगाया गया था क्योंकि इस देश में कुछ लोग अराजकता फैलाना चाहते थे… पुलिस और सेना को भड़काया जा रहा था कि सरकार के आदेशों का पालन मत कीजिए… ऐसे में अगर अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री होते तो भी आपातकाल लगाते।
पीएम मोदी और सरकार को इसलिए बहुमत नहीं मिला क्योंकि वे लोग संविधान को बदलना चाहते थे। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से 2024 के दौरान देश में ‘‘अघोषित आपातकाल’’ लगाया हुआ था. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि चार जून, 2024 का दिन इतिहास में ‘मोदीमुक्ति दिवस’ के रूप में दर्ज होगा।












