
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने शानदार जीत हासिल की है। जिसके कारण आम आदमी पार्टी में खुशी का माहौल है। पार्टी की इस जीत पर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी को ‘वरदान’ मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी से गद्दारी करेगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हरा देगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, उनका राजनीतिक करियर खत्म हो गया, रिंकू सिंह ने आप छोड़ दी और चुनाव हार गए, शीतल ने भी आप छोड़ दी और वह भी चुनाव हार गए। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी एक परिवार है। हमें समय-समय पर एक साथ रहना चाहिए संकट की घड़ी में हम बड़ी से बड़ी लड़ाई भी जीतेंगे। मैं इस बड़ी जीत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं”।












