
मोगा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मोगा के अंतर्गत सिंघवाला पावर हाउस में भीषण आग लग गई। जिस पर मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की कई गाडिय़ां आग पर काबू पाने में जुटी। एएनआई द्वारा जारी वीडियो में दमकलकर्मी आग बूझाते नजर आ रहे हैं। आग कैसे लगी, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर बिग्रेड अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि सिंघावाला के एक बिजली घर में आग लगी है। आग फैलती रही तो इससे विस्फोट का भी खतरा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई गाडिय़ां जगह-जगह से आ रही हैं। अब तक कई गाडिय़ां मौके पर आ चुकी हैं और आग पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ टीमें जुटी हुई हैं।













