Tuesday, October 27, 2026
Home National केदारनाथ में गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत, कई घायल

केदारनाथ में गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत, कई घायल

केदारनाथ (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां भूस्खलन के कारण तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। घटना केदारनाथ पैदल मार्ग के चिरबासा की है। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। इस दौरान वहां से कुछ तीर्थयात्री गुजर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही गौरीकुंड पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल से तीर्थयात्रियों को हटाया। साथ ही उन्होंने भूस्खलन को देखते हुए रास्ते को बंद कर दिया। इसके साथ ही सभी घायलों को गौरीकुंड के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ही पहाड़ टूटकर गिरने लगे कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही मलबे के नीचे लोग दब गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here