Monday, October 26, 2026
Home Himachal लंबलू में कुर्सी को लेकर पंचायत प्रधान और उपप्रधान के बीच उपजा...

लंबलू में कुर्सी को लेकर पंचायत प्रधान और उपप्रधान के बीच उपजा विवाद, पंचायत सदस्यों सहित कोरम का किया बहिष्कार

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला की लम्ब्लू पंचायत में सोमवार को विवाद पैदा हो गया। उप प्रधान सुरेंद्र कुमार ने पंचायत सेक्रेट्री को सौंपी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित पंचायत के प्रधान तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान ने सोमवार को पंचायत के कोर्ट रूम से उनकी कुर्सी हटाकर पंचायत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वह भी लोगों द्वारा चुने गए उपप्रधान हैं।

Advertisements

उपप्रधान सुरेंद्र के मुताबिक प्रधान की  कथित तानाशाही के चलते सोमवार को हुए कोरम का उन्होंने तथा पंचायत के अन्य सदस्यों ने बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे पंचायत सचिव को रिपोर्ट कर दी है तथा उच्चाधिकारियों से मिलकर भी पंचायत प्रधान की कारगुज़ारी की शिकायत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here