Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal भाजपा कर रही नकारात्मक प्रचार: सुरेश कुमार

भाजपा कर रही नकारात्मक प्रचार: सुरेश कुमार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि भोरंज नगर पंचायत को लेकर केवल भाजपा ही विरोध कर रही है इसका जनता विरोध नहीं कर रही। नगर पंचायत बनाने के पीछे शहरीकरण करने का फैसला है। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हताश होकर सरकार पर टिप्पणियां कर रहे हैं और स्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं पहले ऑपरेशन लोटस हुआ फिर उप चुनाव में भाजपा को हार मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक माहौल बनाना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता उन पर नजर रखे हुए हैं क्योंकि वह गंभीरता से नहीं ले रही।

Advertisements

विधायक ने कहा कि सीपीएस पर सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आ गया है सरकार पूरी तरह स्थिर है भाजपा में केवल बेचैनी है। सुरेश कुमार ने कहा कि जो ईडी ने दो लोग गिरफ्तार किए हैं नादौन विधानसभा क्षेत्र से हैं जाहिर है विधानसभा क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री से कहीं भी मिल सकते हैं भाजपा को इस मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह किसी एजेंसी की अपनी कानूनी प्रक्रिया है। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here