
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 किलो कोकीन के साथ एक युवक को पकड़ने पर सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबक सीबीआई ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे कोकीन के 270 कैप्सूल बरामद किए गए। इन कैप्सूल को कपड़े के गद्देदार खिलौनों में छिपाकर लाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आमतौर पर एक किलो कोकीन की कीमत 5 करोड़ रुपये होती है। इस हिसाब से दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई कोकीन की कीमत कम से कम 30 करोड़ आंकी जा सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया भारतीय मूल का जर्मन नागरिक इंडिगो एयरलाइंस से दोहा से नई दिल्ली आया था। कोकीन की तश्करी कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।












