Sunday, October 11, 2026
Home Latest मज़दूर हुआ मालामाल, खदान में से मिला 19.22 कैरेट का हीरा

मज़दूर हुआ मालामाल, खदान में से मिला 19.22 कैरेट का हीरा

मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां एक मजदूर को खदान में 19.22 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि इस हीरे को सरकारी नीलामी में करीब 80 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत मिल सकती है। जानकारी देते हुए मजदूर राजू गौड़ ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से मिट्टी खोदने का काम कर रहा है, लेकिन उसने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन मालामाल हो जाएगा और उसकी तकदीर चमक जाएगी।

Advertisements

उसने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाली रकम से मेरी आर्थिक मुश्किलें कम होंगी और मेरे बच्चों की पढ़ाई का खर्च निकलेगा। उसने कहा कि कृष्णा कल्याणपुर में स्थित खदान में हीरा पाकर बहुत खुश हुआ और उसने तुरंत इसे सरकारी अधिकारियों के पास जमा करा दिया। पन्ना हीरा कार्यालय के एक अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि इस हीरे को अगली नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। जिला अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि खदान में मिला 19.22 कैरेट का हीरा नीलामी में 80 लाख रुपये या उससे अधिक कीमत में बिक सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here