धनवंतरि वैद्य मंडल ने रघुनाथ मंदिर में किया भगवान धनवंतरि जी का पूजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब की तरफ से रघुनाथ मंदिर में भगवान धन्वंतरि पूजन किया गया| मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में आयोजित समागम में उपस्थित मंडल सदस्यों ने भगवान धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना की |

Advertisements

इस मौके पर  सुमन कुमार सूद ने कहा कि भगवान धन्वंतरि महाराज ने हमें आयुर्वेद का खजाना दिया है | जिसके बल पर हम प्रत्येक बीमारी का इलाज कर सकते हैं | उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता तथा रोग को जड़ से मिटाया जाता है | उन्होंने कहा कि मंडल सदस्य आयुर्वेद के प्रचार के लिए लगातार प्रयास करते आ रहे हैं और यह  प्रयास आगे भी जारी रहेगा | उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के प्रसार के लिए धन्वंतरी वैद्य मंडल लगातार निशुल्क चिकित्सा कैंप रहा है जिससे हजारों लोगों को लाभ पहुंच रहा है |

इस मौके पर परशोतम दास, संत निरंजन दास चमन लाल, गुरमेज राम, हरजिंदर विर्क, इकबाल सिंह मठारू बलजिंदर राम सुखविंदर समरा, राकेश भार्गव, चन्द्र शेखर, चारु वालिया, इन्द्र जीत कौर, परमजीत सिंह, नितिन बाली नम्रता खन्ना, हरभजन सिंह तरसेम लाल तथा सुरिंदर कुमार शर्मा भी उपस्थित थे | फोटो कैप्शन: समागम में उपस्थित धन्वंतरी वैद्य मंडल के सदस्य |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here