Sunday, October 25, 2026
Home Himachal उखली: सिद्धचानों मंदिर से चोर ने चुराया गल्ला, भंडारी हॉस्पिटल की एंबुलेंस...

उखली: सिद्धचानों मंदिर से चोर ने चुराया गल्ला, भंडारी हॉस्पिटल की एंबुलेंस में बैठकर निकला, सीसीटीवी कैमरे में कैद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के उखली क्षेत्र में एक चोर सिद्धचानों मंदिर में आया, खिड़की तोड़ी और मंदिर का दानपात्र लेकर एंबुलेंस में भाग गया। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद में हुई और पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही चोर और दानपात्र को ढूंढ निकाला। मिली जानकारी के तहत सदर थाना हमीरपुर के में  ज्ञानचंद पुत्र रोशन लाल उम्र 65 वर्ष  गांव  मैड़ जिला हमीरपुर ने इस बारे  शिकायत दर्ज करवाई है। रोशन लाल के मुताबिक इन्होंने  सड़क के किनारे अपनी जमीन पर सिद्ध चानो का मंदिर बनाया हुआ है  सुबह जब वह  मंदिर में पूजा करने के लिए गया तो मंदिर की खिड़की टूटी पाई गई। अंदर जाकर देखा तो मंदिर का दानपात्र (गल्ला) गायब था।

Advertisements

रोशन लाल के मुताबिक  जब पास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो एक व्यक्ति रात्रि 1:10 पर खिड़की के रास्ते से मंदिर में घुस रहा था और 1:35 पर उसी रास्ते से मंदिर का दानपात्र लेकर बाहर आया। चोर सड़क  के किनारे खड़ी एंबुलेंस में दानपात्र रखकर उखली वाली तरफ चल गया। छानबीन के दौरान जब एंबुलेंस का नंबर ट्रेस किया गया तो  एंबुलेंस भंडारी हॉस्पिटल की पाई गई। पुलिस ने छानबीन करके अजय कुमार पुत्र तुलसीराम गांव बालू खरियाला डाकघर भागेड़ तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के पास से दानपात्र  बरामद किया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर एफआईआर संख्या 185/2024 भारतीय न्याय सहिंता  305 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here