Sunday, October 25, 2026
Home Latest भोटा से लापता स्कूली छात्रा सुरक्षित मिली, माता पिता ने ली राहत की सांस

भोटा से लापता स्कूली छात्रा सुरक्षित मिली, माता पिता ने ली राहत की सांस

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के  भोटा से लापता हुई  स्कूली छात्रा सुरक्षित मिल गई है। लड़की के अचानक लापता होने से माता पिता परेशाम थे। बुधवार सुबह  इसके पिता  भूपिंदर  को बेटी ने स्वयं फोन कर बताया कि वह गलती से कहां पहुंच गई है। इसके बाद उस जगह पहुंच बेटी को वापस घर लाया गया।  आपको बता यह लड़की 10वीं कक्षा में है और 14 साल की है। वह भोटा  स्थित एक निजी स्कूल की  दसवीं कक्षा की छात्रा है। लड़की के पिता भूपिंदर ने बताया कि उनकी बेटी आज ही सुबह बुधवार को मिल गई है तथा सुरक्षित है। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here