Saturday, October 24, 2026
Home Latest दाना मंडी में सरकारी धान की खरीद शुरु, विधायक अरोड़ा ने किया...

दाना मंडी में सरकारी धान की खरीद शुरु, विधायक अरोड़ा ने किया शुभारंभ

MLA-arora-started-dhaan-khareed-hoshiarpur-mandi-punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दाना मंडी होशियारपुर में सोमवार को धान खरीद का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, जिलाधीश विपुल उज्ज्वल, एस.डी.एम. जतिंदर जोरावर सिंह तथा सिविल सप्लाई अधिकारी रजनीश कुमारी ने संयुक्त तौर पर खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान मार्किट कमेटी के सचिव विक्रमजीत सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

जिलाधीश विपुल उज्ज्वल, एस.डी.एम. जतिंदर जोरावर सिंह और सिविल सप्लाई अधिकारी रजनीश कुमारी भी रहीं उपस्थित

इस अवसर पर विधायक अरोड़ा ने धान खरीद की सभी किसानों को बधाई देते हुए बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या पेश न आए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा धान की लिफ्टिंग 72 घंटे के अंदर तथा किसानों को 48 घंटे के भीतर अदायगी के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को सुखा कर ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें फसल का पूरा दाम मिल सके। विधायक अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष जिले की 62 मंडियों में करीब साढ़े 4 लाख मीर्टिक टन धान आने की संभावना है, जिसके लिए समस्त मंडियों में प्रबंध पूरे हैं। पिछले साल धान की सरकारी कीमत 1525 रुपये थी जोकि इस साल बढ़ाकर 1590 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है, जोकि पिछले साल से 65 रुपये अधिक है।

MLA-arora-started-dhaan-khareed-hoshiarpur-mandi-punjab

इस मौके पर धान की क्वालिटी का जायजा लेते हुए जिलाधीश विपुल उज्ज्वल ने बताया कि मंडियों में धान खरीद को लेकर समस्त प्रबंध किए गए हैं तथा धान की लिफ्टिंग एवं किसानों को अदायगी समय पर हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इस मौके पर लाला जनक राज, लाला विजय कुमार, हरि चंद, मनोज तनेजा, दिनेश लाल नागपाल, नंबरदार कर्मचंद, कुलदीप अरोड़ा, पार्षद सुरिंदर शिंदा, कमलजीत कटारिया, कुलविंदर सिंह हुंदल, सुदर्शन धीर, प्रदीप बिट्टू, कुलदीप अरोड़ा, ध्यान चंद ध्याना, तीर्थ राम, प्रदीप कुमार, खरैती लाल कतना, सुरिंदरपाल सिद्धू, हरिंदर सिंह हैरी, सुरेश कुमार, परमजीत सिंह पम्मा, कैप्टन रमिंदर सिंह, देवराज नारा, मनमोहन सिंह कपूर, कुलविंदर लाडी, प्रशांत सूद, पंडित ओंकार नाथ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here