Sunday, October 25, 2026
Home Punjab रामलीला नाटक 2 अक्टूबर से

रामलीला नाटक 2 अक्टूबर से

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री महावीर दल, श्री हनुमान मंदिर रुपनगर की ओर से श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें महावीर दल की कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला नाटक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा तथा 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

Advertisements

इस संबंध में श्री महावीर जी की ध्वजारोहण 10 सितंबर 2024 को की जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी शहारवासी सादर आमंत्रित हैं। श्री महावीर दल के प्रधान कपिल देव शर्मा ने सभी शहर वासियों से आवाहन किया कि अगर कोई भी लड़का राम लीला कार्यक्रम में कोई भूमिका अदा करना चाहता है तो वह दल की कार्यकारिणी से 10 सितंबर से पहले पहले संपर्क कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here