Sunday, October 25, 2026
Home Latest अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाएं सामाजिक संस्थाएं: निधि तलवार

अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाएं सामाजिक संस्थाएं: निधि तलवार

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। समाज सेवी संस्थाओं को अपनी सेवाओं का दायरा विशाल करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ मिल सके। बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर सभी का बुनियादी अधिकार है। उक्त विचार जिले के सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल मझांल कलां की प्रिंसीपल निधि तलवार ने प्रयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को आगामी मौसम को देखते हुए जुराबें तथा स्कूल प्रबंधकों के लिए तीन नोटिस बोर्ड प्रदान किए गए। संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए निधि तलवार ने कहा कि इससे पहले भी संस्था द्वारा यहां पर बच्चों को पाठय सामग्री मुहैया करवाई जा चुकी है। निधि तलवार ने कहा कि युवा अगर मजबूत होगा तो मजबूत समाज का निर्माण करेगा।

Advertisements

हम सभी को आपसी भेदभाव से उपर उठकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर जोर देना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने स्कूली बच्चों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि विश्व युवा दिवस के अवसर पर यह प्रण लेना चाहिए कि युवा अपनी ऊर्जा समाज के हित में सकारात्मक कार्यों के लिए लगाएंगे। इस अवसर पर महिला उद्यमी एवं समाज सेवी शिवांगी बंसल के अलावा स्कूल के वाइस प्रिंसीपल राजीव गुप्ता, बलराज कौशिक, विकास शर्मा, अनुराधा के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here