Friday, October 23, 2026
Home Himachal किन्नौर के लियो में बेलैरो कैंपर गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

किन्नौर के लियो में बेलैरो कैंपर गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

किन्नौर (द स्टैलर न्यूज़)। किन्नौर के पूह खंड के पूह लियो संपर्क सड़क मार्ग पर लियो के पास शाम को एक बेलैरो कैंपर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजू निवासी नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू बेलैरो कैंपर गाड़ी को लेकर पूह की तरफ जा रहा था जब वह लियो के पास गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे स्पीति नदी के किनारे गिर गई जिससे गाड़ी पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here