
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से मंदिर परिसर एकता नगर में आयोजित किए जा रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन आचार्य राजिंदर प्रसाद जी हरिद्वार वालों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ प्रारंभ किया और इस दौरान नील कमल मोदगिल एवं नीना मोदगिल वालों ने मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति डाली।

सायं की सभा में श्री मद्भागवत कथा करते हुए अतुल कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के अवतार का प्रसंग सुनाया। उ्र्होंने कहा कि बली ठाकुर जी के सामने हाथ जोडक़र खड़े हैं और कहते हैं कि हे प्रभु आपको जो अच्छा लगता है आप करिये मैं क्या जानूं मेरा अच्छा किसमें है, मेरा बुरा किसमें है। मैं तो अबोध एवं अज्ञानी जीव हूं। हे ठाकुर मैं तो आपका दास हूं और आप मेरे स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि जब सेवक भगवान को अपना स्वामी कह देते हैं तो फिर सेवक की अपनी कोई इच्छा नहीं रहती। उसे वही मंजूर होता है जो उसके स्वामी करते हैं।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठे दिन नील कमल मोदगिल एवं नीना मोदगिल ने डाली आहुतियां

अतुल कृष्ण ने बताया कि भगवत गीता को प्राप्त करने का एक ही सरल और सहज साधन है और वह है गुरु कृपा, गुरु जो हमें सत्य से अवगत करवाए और ऐसे सुतगुरु बिरले ही मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण अवतार के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। आरती अपरांत भंडारा लगाया गया। इस मौके पर संजीव अरोड़ा, रमेश अग्रवाल, तरसेम मोदगिल, रमेश मुखी सोनीपत, भूषण सोनीपत, राजिंदर मोदगिल, नवीन कोहली, मदन लाल, रमन सूरी, दविंदर वालिया (गुरु जी), शोभन सिंह, बृज बिहारी, साहिल शर्मा, नील शर्मा, निखिल अग्रवाल, अशोक कुमार, चमन लाल सूद, राजीव शर्मा, सुभाष अग्रवाल, परवीन तलवाड़, रमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालुओं ने प्रभु नाम का गुणगान किया।











