
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इक तेरा सहारा सोसायटी की तरफ़ से तीसरा रक्तदान कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान सौरव मेहतानी पीयूष ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी तीसरा रक्तदान कैंप लगाया गया जो कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी के शहीदी दिवस को समर्पित किया गया।

जिसकी शुरुआत तरना दल से आए बाबा गुरुदेव सिंह जी बजवाड़ा वालों ने अरदास करके की। कैंप में 800 से अधिक युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 240 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सोसायटी की तरफ़ से आए हुए सभी महानुभावों विधायक ब्रम शंकर जिंपा, पूर्व मंत्री विजय सांपला, चेयरमैन कर्मजीत कौर, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, इंस्पेक्टर गुरसाहिब सिंह, मॉडल टाउन इंस्पेक्टर जयपाल, पीसीआर इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद सोसायटी के सदस्य पंकज मेंहदीरता, सनित कुमरा, गौरव मेहतानी, राघव मेहतानी, तरुण खोसला, ऋषि कुमरा, सागर सेतिया, दिलप्रीत बाबा, समीर मैनी, गिंदी, डैनी, पुरू खोसला, रोमी, राहुल, कनु, प्रदीप, डठ, गुरी, अंकुश गुप्ता, मंथन तथा अन्य गणमान्य मौजूद थे।












