विधानसभा हलका होशियारपुर कांग्रेस 28 फरवरी को निकालेगी ट्रैक्टर मार्चः राजेश गुप्ता/नवी रैहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए बुधवार 28 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के निर्देशों पर होशियारपुर में भी विधानसभा हलका होशियारपुर कांग्रेस की तरफ से बुधवार सुबह 10 बजे बजवाड़ा से मार्च शुरु होगा। जिला प्रधान अरुण डोगरा मिक्की की अगुवाई में किए जाने वाले इस आयोजन संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता व शहरी अध्यक्ष नवप्रीत रैहल ने बताया कि मार्च सुबह 10 बजे बजवाड़ा से शुरु होगा तथा सिविल लाइन, थाना सदर चौक, सैशन चौक, घंटाघर चौक, फगवाड़ा चौक तथा बस स्टैंड चौक से होते हुए रोशन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के साथ जो अन्याय कर रही है उसके खिलाफ कांग्रेस किसानों के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और जब तक किसानों के हक उन्हें मिल नहीं जाते, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के पास ट्रैक्टर नहीं है, वह अपने निजी वाहन स्कूटर या कार आदि में भी रैली में भाग जरुर लें। उन्होंने विधानसभा हलका होशियारपुर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह समय पर ट्रैक्टर मार्च में पहुंचकर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ किसानों के हक में आवाज बुलंद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here