युवाओं का अपनी संस्कृति और सभ्यता से जुडऩा जरुरी: विधायक अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी के होशियारपुर स्थित स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल कैंपस में वीरवार को अन्नत-2018 कल्चरल एवं टेक्नो फैस्ट का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने मुख्य अतिथि एवं जी.जी.डी.एस.डी. कालेज हरियाना के प्रिंसिपल डा. गुरदीप शर्मा (सिनेटर) व डी.एस.पी. विजीलैंस मनोज कुमार विशेषातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित करके फैस्ट का शुभारंभ किया। विधायक अरोड़ा का कैंपस पहुंचने पर कैंपस डायरैक्टर प्रो. एच.एस. बैंक व अन्य स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए विधायक अरोड़ा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। किसी भी देश की संस्कृति को आगे बढ़ाना युवा पीढ़ी के हाथ में होता है और वह इस कार्य को तभी कर पाएंगे जब वे अपनी संस्कृति और अपनी सभ्यता को पूरी तरह से जानेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कैंपस डायरैक्टर एच.एस. बैंस ने कैंपस की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।

फैस्ट के पहले दिन विद्यार्थियों ने म्युजिक कंपीटीशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और फैशन शो करवाया गया। फैस्ट के पहले दिन की समाप्ति डी.जे. प्रफार्मैंस के साथ हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here