Sunday, October 25, 2026
Home Latest दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में नया चेहरा शामिल, 21 को आतिशी संग...

दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में नया चेहरा शामिल, 21 को आतिशी संग 5 नेता लेंगे शपथ

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे जबकि चार मंत्री बरकरार रहेंगे। ‘आप’ ने यह जानकारी दी। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे।

Advertisements

आप ने कहा कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को पुन: मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक अहलावत को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुए स्थान पर शामिल किया जाएगा। आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और ‘आप’ से भी नाता तोड़ लिया था। दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here