
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं, मंदिर हमारे भक्ति के केंद्र हैं, मंदिर सनातन संस्कृति के संवाहक हैं।भारत के हर कोने में हर हजार की आबादी के बीच कोई न कोई मंदिर है। मुगलों सहित अनेकों सनातन संस्कृति के शत्रुओं ने मंदिरों को विध्वंस करने की कोशिश की है। प्राचीन काल में मंदिर हमारे समाज के न सिर्फ ऊर्जा और अध्यात्म के केंद्र थे बल्कि मंदिरों से अनेकों सामाजिक गतिविधियों को चलाया जाता था। भारत में न्याय के मामले हो या स्वावलंबन के, या शिक्षा के या स्वास्थ के, या आध्यात्मिक सामाजिक आर्थिक जागरण के सभी मामलों का मंदिर के माध्यम से समाधान किया जाता था ये बातें शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय शर्मा जी ने आज भक्ति शक्ति यात्रा के दौरान आयोजित सभा में कही।

इस अवसर पर भक्ति शक्ति यात्रा के संयोजक और शाश्वत हिंदू के संयुक्त महामंत्री श्री योगी अनूप नाथ जी ने कहा कि ये यात्रा हिमाचल प्रदेश के माता ज्वाला देवी से ज्योत लेकर 9 प्रांतों में से होते हुए लगभग 2000 किलो मीटर की यात्रा के बाद मध्यप्रदेश के घुरेल स्थित श्री पशुपति नाथ मंदिर जी में ज्योत प्रज्वलित कर के सम्पन्न होगी। श्री योगी जी ने बताया कि हर मंदिर को फिर शक्ति केंद्र में बदलने की जरूरत है। मंदिरों को सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की ज्योत समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे और सामाजिक समरसता का भाव जन जन में जागृत हो। दो घंटे मंदिर के नाम, राष्ट्र निर्माण के काम अभियान चलाकर इस विचार को समाज के हर छोर तक पहुंचाना है। नाथ पंथ के आदि गुरु गोरखनाथ जी की पुण्य स्मृतियों को जन जन तक पहुंचा कर ये यात्रा समाज में सांस्कृतिक जागृति लाने का कार्य कर रही है।
रास्ते में प्रतिदिन हजारों लोगों के साथ संवाद के साथ ये यात्रा द्वारा जन जन में एक नई ऊर्जा और अध्यात्म की जागृति हो रही है। इस यात्रा में सामाजिक समरसता मंच, नाथ संप्रदाय सहित अनेकों सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इस भक्ति शक्ति यात्रा के मार्गदर्शक प्रमोद कुमार ने ज्वाला मंदिर से यात्रा का शुभारम्भ कर शुभकामनायें दी, साथ में इस यात्रा के लिए विशेष आभार देवेंद्र, ओमप्रकाश, करनवीर, विनोद, डॉ सोम कृष्ण, विकास कपिल, राजकुमार, किशोर, संजीव जैन, सुभाष, मनोज, मनोज कुमार, इंदु धीमान, महंत सूरज नाथ, कुलदीप, दिनेश, जगदीश धीमान, सुरेश सोनी, सुधीर जरियाल, अनिल शर्मा, बलवीर धीमान, नरेश कुमारी, अंजनी सूद विवेक शर्मा, धनीराम, आशुतोष, अनिल, डॉ हेमराज, नरेश, टिककम, सुमेंदर वर्मा, अश्वनी, सतीश, पूज्य बाबा बाल को दिए।
यात्रा के होशियारपुर पहुँचने पर डेरा बाबा चरण शाह, बहादुरपुर के प्रांगण में रखे गए कार्यक्रम में नगर के विभिन्न मंदिरों से आई प्रबंधक समितियों एवं कीर्तन मंडलियों एवं नगर के गणमान्य सज्जनों ने इस यात्रा का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में अशोक चोपड़ा, जसवीर सिंह, राम देव यादव, मनोज शर्मा, रोहित एवं हरीश खोसला का विशिष्ट योगदान रहा।












