Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब में झूठ और नफरत परोस रही मान सरकारः निपुण शर्मा 

पंजाब में झूठ और नफरत परोस रही मान सरकारः निपुण शर्मा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह और जिला महामंत्री जिंदू सैनी ने जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपने काली करतूतों से ध्यान भटकाने के लिए मान सरकार पंजाब में झूठ और नफरत परोस रही है।

Advertisements

शर्मा ने कहा कि एक तरफ आप आप सुप्रीमों केजरीवाल हरियाणा विधानसभा चुनावों में गला फाड़ फाड़ कर स्टेजों से बोलते रहे कि दिल्ली और हरियाणा को पानी दिया जाएगा। फिर सुप्रीम कोर्ट में यह कहा कि किसान एसवाईएल नहर बनाने में अवरोध पैदा कर रहे है। ऐसे दोहरे चेहरे वाले आप नेताओं को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का बिल्कुल भी एहसास नही है।आज जब देश की सीमाओं पर जंग के हालात बने हुए है।वही पंजाब सरकार पंजाब पुलिस को धरने–प्रदर्शनों में व्यस्त करके राज्य का माहौल अस्थिर कर रही है। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब के हितों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।हमारा स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है पंजाब के पास बाहरी राज्यों को देने के लिए पानी नहीं है। लेकिन मानवता के आधार पर पीने का पानी देने में भी घटिया राजनीति करना आप पार्टी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।यह पंजाबियों के स्वभाव और सिद्धांतों के खिलाफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here