Monday, October 26, 2026
Home Latest नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, 1 की बची जान,...

नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक डूबे, 1 की बची जान, 1 की तलाश जारी  

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज)। मध्य प्रदेश के मोहनगढ़ की नदी में मछली पकड़ने गए दो युवको के नदी में डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि एक युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी मुताबिक रविवार की शाम को बलराम आदिवासी और कनई आदिवासी जामनी नदी में मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे।

Advertisements

इस दौरान बलराम और कनई नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बलराम को सुरक्षित निकाल लिया और उसका ईलाज असपताल में चल रहा है। लेकिन कनई का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और कनई की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है और नदी में सर्चिंग अपरेशन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here