Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh आप ने अकाली दल पर बोला हमला, कहा एक परिवार की पार्टी,...

आप ने अकाली दल पर बोला हमला, कहा एक परिवार की पार्टी, इंजन बदलने की जरूरत

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल बादल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर के मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और सीनियर प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हमारा डब्बा और इंजन दोनों पूरी तरह ठीक है। सुखबीर बादल की तरफ इशारा करते हुए नील गर्ग ने कहा कि यह किसी एक परिवार का डब्बा नहीं है। ये पंजाब के तीन करोड़ लोगों द्वारा चुने गए डब्बे और इंजन हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब में हर तरह के माफिया पर नकेल कसी है। गैंगस्टरों पर लगातार कारवाई कर रही है जो अकाली सरकार के दौरान पैदा हुए थे। सरकार ने ड्रग्स तस्करी पर काबू किया है और हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है।

Advertisements

वहीं आम लोगों के ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक और बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए बेहतर सरकारी स्कूल बनाए जा रहे हैं।  गर्ग ने कहा कि दरअसल इंजन बदलने की जरूरत अकाली दल को है, जो पंजाब और पंथ की पार्टी से एक परिवार की पार्टी बन गई है। कलेर पहले अपनी पार्टी को बादल परिवार के कब्जे से छुड़ाएं, फिर दूसरी पार्टियों पर टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि आज अकाली दल की हालत ऐसी हो गई है कि अगर उसे 11 सदस्यीय कमेटी बनानी पड़ जाए तो वह नहीं बना सकती। बादल परिवार ने पार्टी और पंजाब दोनों का बेड़ा गर्क कर दिया। इन लोगों ने अपने फायदे के लिए पंजाब में नशा तस्करों को बढ़ावा दिया। गैंगस्टर और माफिया पैदा किए, जिसका खामियाजा पंजाब आज तक भुगत रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here