Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh राज्य को हरा-भरा बनाना ही हमारा उद्देश्य: हरचंद बरसट

राज्य को हरा-भरा बनाना ही हमारा उद्देश्य: हरचंद बरसट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज)। पंजाब को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के दूसरे पड़ाव के तहत पंजाब राज्य की मंडियों सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 60,347 फलदार, छायादार और औषधि पौधे लगाए गए। इनके रख-रखाव की जिम्मेदारी वहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपी गई। चेयरमैन की ओर से पौधों की संभाल के बारे में और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वातावरण के हो रहे नुकसान के बारे में अपने विचार रखते हुए सभी उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने आस-पास पांच-पांच पौधे और अपने जन्मदिन के अवसर पर दो-दो पौधे लगाने के लिए उत्साहित किया गया। स. बरसट ने बताया कि साल 2023 के दौरान पंजाब राज्य की मंडियों में अधिकारियों, कर्मचारियों, आढ़तियों और एन.जी.ओज़ के सहयोग से कुल 60,952 फलदार, छायादार और औषधि पौधे लगाए गए, जिनमें से 26,846 पौधे चालू अवस्था में है। जबकि मौजूदा वर्ष में शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के दूसरे पड़ाव के तहत 60,347 पौधे लगाए गए हैं।

Advertisements

इसके तहत संगरूर में 4700, बठिंडा में 2450, जालंधर में 3800, बरनाला में 8150, फिरोजपुर में 2330, मानसा में 2700, शहीद भगत सिंह नगर में 2640, तरनतारन में 1022, रूपनगर में 5510, पठानकोट में 200, पटियाला में 3000, लुधियाना में 4950, कपूरथला में 1510, गुरदासपुर में 760, फरीदकोट में 2715, फाजिल्का में 1750, श्री मुक्तसर साहिब में 1250, मोगा में 4550, अमृतसर में 1360, होशियारपुर में 1500, फतेहगढ़ साहिब में 1500 और एस.ए.एस. नगर में 2000 पौधे लगाए गए हैं, जबकि 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार ही पौधे लगाकर पंजाब को हरा-भरा रखने में पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से अपना सहयोग दिया जाएगा। 

चेयरमैन ने बताया कि बढ़ रहा प्रदूषण और तापमान समस्त मानवता के लिये बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिये पंजाब के आदरणीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सारे पंजाब में पौधे लगाए जा रहे हैं। हम सभी को भी वातावरण को साफ रखने के लिये ज्यादा से ज्याद पौधे लगाने चाहिये। वृक्ष हमारे सेहतमंद समाज और खुशहाल जीवन के लिये बहुत जरूरी हैं। इसलिये पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी संभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण को खत्म करने और हरियाली को बढ़ाने के लिये चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में 7880 वर्ग फुट क्षेत्र में 700 वृक्षों का जंगल लगाया हुआ है। उन्होंने समस्य अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों, आढ़तियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here