Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों...

आप ने उपचुनाव के लिए केजरीवाल, मान, सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी ने वीरवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी के नाम लिस्ट में शामिल है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डा. संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और अशोक मित्तल के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। वहीं लोकसभा सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Advertisements

वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, बलजीत कौर, डॉ बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरूणप्रीत सिंह सोंध, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडियां भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। पार्टी के विधायक और मुख्य सचेतक बलजिंदर कौर, जीवन सिंह संगोवाल, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह ग्रेवाल, मदनलाल बग्गा, राजिंदर पाल कौर छीना और आप नेता सोनिया मान को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here