Tuesday, October 27, 2026
Home Latest बेटियों को अपमानित करने वालों को नवरात्र पूजन का अधिकार नहीं: लक्ष्मीकांता...

बेटियों को अपमानित करने वालों को नवरात्र पूजन का अधिकार नहीं: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों को मां दुर्गा के नवरात्रों की बधाई दी है। प्रधानमंत्री जी से मेरा यह निवेदन है कि दुर्गा पूजा और दुर्गा नवरात्रों पर बड़े बड़े पंडाल सजाकर फंग्शन करवाने का अधिकार उन लोगों को न दिया जाए जो सारा साल डांस बारों में युवतियों के हाथों शराब पीकर नोट उड़ाते हैं। जो स्पा सेंटरों में देशी विदेशी लड़कियों से मालिश करवाने के नाम पर अपनी वासना पुष्ट करते हैं। जो बेटियों का अपमान करते और उनसे अश्लील व्यवहार करते हैं और जो डाक्टर तथा परिवार बेटियों को जन्म से पहले ही मारने के लिए षड्यंत्र रचाते हैं।

Advertisements

प्रधानमंत्री जी से यह भी सवाल है कि जिस देश की लाखों अभागी बेटियां वेश्यालयों में बंद हैं। जो बदकिस्मत छोटी छोटी बच्चियां एक बार गायब हो जाएं तो फिर हाथ में नहीं आतीं, किसी न किसी आपराधिक गैंग का शिकार हो जाती हैं। जब तक यह सब देश में चलता रहेगा तब तक दुर्गा पूजा की बधाई कैसे दी जा सकती है। जो लोग बेटियों का अपमान करते हैं उनको सरेबाजार विज्ञापनों में अश्लील भड़कीले कपड़ों में दिखाते हैं उनके विरुद्ध तो सारा समाज एक हो जाए और उनके घरों में भी किसी कन्या को पूजन के लिए न जाने दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here