
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी के पास श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 3 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे और इसी दौरान उनकी बस त्रिशूलिया घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मुतक यात्रयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











