Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जिलाधीश ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का किया धन्यवाद

जिलाधीश ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाला के उपचुनाव के दौरान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

Advertisements

 एसएसपी सुरेंद्र लांबा के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने
पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैनात चुनाव स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि चुनाव स्टाफ द्वारा ईवीएमज को गिनती केंद्र में जमा किया जा रहा है, और वोटों की गिनती 23 नवंबर (शनिवार) को स्थानीय रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में की जाएगी। उन्होंने कहा कि गिनती केंद्र में आवश्यक इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि मतगणना प्रक्रिया को भी व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 205 मतदान केंद्रों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ और शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि सुबह 9 बजे तक 4.15 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था, जो 11 बजे तक 12.71 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 27.95 प्रतिशत, और शाम 3 बजे तक 40.25 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार और शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।

सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि पुख्ता इंतजामों के तहत पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है, जिसके लिए सभी मतदाता और तैनात कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और अन्य ड्यूटी पर करीब 700 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रही और किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here