Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए आगे आयें...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए आगे आयें समर्थ लोग: अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा होशियारपुर की ओर से प्रधान रवि मनोचा के नेतृत्व में जरुतमंद परिवार की बेटी के विवाह पर श्री गोपाल मन्दिर जालन्धर रोड पर सहायता सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री कमलजीत सेतिया विशेष तौर पर उपस्थित हुये। इस दौरान पंडित सतीश मिश्रा ने गणेश वंदना करके वेटी के सुखमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री कमलजीत सेतिया ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे  परिवारों की मदद के लिए समाज के सामर्थ लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि हमारे देश में एक भी परिवार ऐसा न हो जो वेटियों को बोझ समझे। उन्होने इस नेक कार्य के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान रवि मनोचा व सचिव संजीव अरोड़ा ने कहा कि वेटी पढ़ाओ वेटी बचाओ स्लोगन को किसी दीवार की शोभा ही नहीं बनाना है, बल्कि वेटियों के प्रति सोच को बदलकर उनके अधिकारों की रक्षा करके उसे साकार रुप देना है। श्री अरोड़ा ने कहा कि वेटियां आज हर क्षेत्र में आला मुकाम हासिल कर रही हैं तथा ऐसी वेटियां समस्त समाज के लिए प्रेरणास़्त्रोत हैं। इस अवसर पर दविन्द्र अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, दीपक मेंहदीरत्ता, किट्टू अरोड़ा, रिक्की सेतिया, मदन लाल महाजन, प्रदीप कपूर व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here