
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इजरायली सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में हिजबुल्लाह के एक और कमांडर की मौत हो गई। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के मीस एल जबल क्षेत्र में हिजबुल्लाह राडवान फोर्सेज की एंटी टैंक मिसाइल यूनिट के कमांडर अराएब अल शोगा को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार अल अरेब उत्तरी इज़रायल में कई टैंक रोधी मिसाइल हमलों के लिए ज़िम्मेदार था।

हमले के बाद कई माध्यमिक विस्फोटों की पहचान की गई, जो क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हथियारों की मौजूदगी का संकेत देते हैं। इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के ऐसे कई ठिकानों का खुलासा किया है, जहां उसने हथियार छुपा रखे थे। यहां पहले से सक्रिय एंटी एयर डिफेंस सिस्टम ने अलर्ट के बाद लेबनान से दागे जाने वाले इन प्रक्षेपणों का पता लगा लिया और इसके तुरंत बाद उन्हें सफलतापूर्वक रोक दिया गया।












