Monday, October 26, 2026
Home Latest चलती कार को लगी भीषण आग, कार सवार लोगों ने कार से...

चलती कार को लगी भीषण आग, कार सवार लोगों ने कार से कूदकर बचाई जान

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से झांसी जा रही एक कार को चंद्रपुरा गांव के पास अचानक आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। कार में सवार लोगों और ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि कमलेश अपने परिजनों के साथ झांसी काम से जा रहा था और जैसे ही वह पृथ्वीपुर से चंद्रपुरा गांव के पास पहुंची तो अचानक कार को आग लग गई और आग इतनी भीषण थी कि कार जलकर राख हो गई है।

Advertisements

कार में सवार कमलेश और उसके परिजनों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई है। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जब तक पुलिस वहां पर पहुंची तब तक कार पुरी तरह से जल गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here