Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur अवैध शराब की करीब 600 पेटी सहित दो काबू  

अवैध शराब की करीब 600 पेटी सहित दो काबू  

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः पराशर। हरियाना पुलिस ने अवैध शराब की करीब 600 पेटिया बरामद करने में सफलता हासिल की है।  जानकारी के अनुसार एएसआई अनिल कुमार, एएसआई बलकार सिंह अपने साथियों सहित सरकारी गाड़ी नं पी.बी 65 बी.जी. 4890 सहित सीआईए स्टाफ होशियारपुर की पुलिस पार्टी सरकारी गाड़ी नं पी.बी 65 बीएफ 4825 के स्पैशल चैकिंग के संबंध में अड्डा बागपुर थाना हरियाना मौजूद थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कोर्ट विंड हिंदुआ थाना महिता जिला अमृतसर और सलीम महम्मद पुत्र फजीर मुहम्मद निवासी बिलगा जिला जलंधर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव नई बस्सी लक्कड़ मंडी में पड़ते शराब के ठेके के आगे टाटा 1109 कैटर नं पी.बी 11 सी.बी 5737 और महिंद्रा गाड़ी पी.बी 07 बी.टी. 0396 में नाजायज शराब ट्रक नं यू.पी 75 एम 6717 में लोड कर रहे है। जिन्होंने ट्रक में शराब को छिपाने के लिए वारदाना के साथ उक्त पेटियों को लोड करने के बाद ढंकना है। जिस पर पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शराब की करीब 600 पेटियां कब्ज में लेकर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here