Tuesday, October 13, 2026
Home Latest सुनीता भट्टी ने अपनी 7वीं ऐलबम “कौम दे हीरे” का किया विमाेचन

सुनीता भट्टी ने अपनी 7वीं ऐलबम “कौम दे हीरे” का किया विमाेचन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। कलाकार तो अनेक होते हैं, लेकिन चंद कलाकार अपनी मधुर आवाज व अच्छी गायकी के चलते समाज में अपनी एक नई पहचान बनाने में सक्ष्म होते हैं। ऐसे ही चन्द कलाकारों में से एक कलाकार हैं सुनीता भट्टी। विरासती शहर से संबंधित गायिका सुनीता भट्टी ने अपनी 7वीं ऐलबम “कौम दे हीरे” का विमाेचन कर धार्मिक क्षेत्र में अपनी एक ओर नई छवि छोड़ी है। अपनी इस नई ऐलबम के बारे में सुनीता भट्टी ने बताया कि यह ऐलबम भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से जुड़ी है। इस ऐलबम को अनुराग प्रोडक्शन द्वारा प्रड्यूस किया गया है।

Advertisements

इसके लेयरिक्स पप्पू टिब्बे वाले, म्युजिक बंटी सहोता तथा डायरेक्ट अमरीक द्वारा किया गया है। सुनीता भट्टी ने बताया कि वह इससे पहले भी अपनी 6 ऐलबम्स को रिलीज कर चुकी हैं। इसके अलावा वह अपनी अकैडमी में बच्चों को म्युजिक अकैडमी में संगीत की भी शिक्षा देते हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में ऊंचाईयों को प्राप्त कर अपना तथा अपने विरासती शहर का नाम रोशन करना है, जिसके लिए वह अपनी मेहनत को जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here