
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भोरंज विधान सभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि ऑपरेशन लोटस के फैल होने के बाद भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं। इसीलिए प्रदेश के ईमानदार और कर्मठ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। हमीरपुर के हमीर होटल में वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं कि प्रदेश की सरकार दिवालिया हो गई है और आर्थिक संकट है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए भाजपा नेता ये आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता वह प्रमाण दें जिसमें साबित हो सके कि प्रदेश में आर्थिक संकट या दिवालिया घोषित किया गया हो। सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीएम बनना भाजपा को सहन नहीं हो रहा विधायक सुरेश ने कहा कि भाजपा को यह बात हजम नहीं हो रही है कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति प्रदेश का सीएम बना है। भाजपा नेता बताएं कि केंद्र से कौन से बड़े पैकेज मिले या कोई बड़ी योजना मिली हो। विधायक सुरेश ने दावा किया कि भाजपा की बातों में कोई दम नहीं और भाजपा नेता झूठ परोस रहे हैं।

बीजेपी केवल झूठ की मशीन बन गई है। प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की नीतियों से खुश सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा नेता कॉपी पेंसिल लेकर आए, उन्हें सारा हिसाब दे दिया जाएगा।सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो भी निर्णय लिए वे लोकहित में लिए हैं। सरकार का कार्य बेहतरीन है और प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार की नीतियों से खुश है। प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर खुश विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि हिमाचल देश का पहला राज्य बन रहा है जहां कर्मचारियों और पेंशनरों को 28 अक्टूबर को वेतन और पेंशन मिल रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर के बीस हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत डीए की किश्त दी जा रही है। उन्होंने कहा भाजपा बिखरा हुआ कुनबा है और भाजपा में बड़ा बिखराब होने वाला है।
यहां भाजपा ध्रुवों में बंट चुकी है। ये भी रहे मौजूद इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती , कांगड़ा कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शहंशाह, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, विवेक कटोच, हर्ष कालिया और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।












