Tuesday, October 27, 2026
Home Latest मोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग, सारा समान  जलकर हुआ राख

मोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग, सारा समान  जलकर हुआ राख

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में मोबाइल शोरूम को आग लगने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि आग सुबह के  समय लगी है और स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना शोरूम मालिक और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दुकान का मालिक और पुलिस मौके पर पहुंच गए। जानकारी देते दुकान मालिक ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर चला गया था और सुबह उसे आग लगने की सूचना मिली। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisements

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दे कि आग लगने के कारण दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here