Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मंडियाला में नशाखोरी के बुरे प्रभावों सम्बन्धी जागरूकता वर्कशाप आयोजित

मंडियाला में नशाखोरी के बुरे प्रभावों सम्बन्धी जागरूकता वर्कशाप आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोमल मित्तल आई.ए.एस. डिप्टी कमिशनर होशियारपुर तथा चेयरपर्सन ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी होशियारपुर तथा डा. हरबंस कौर डिप्टी मैडिकल कमिशनर होशियारपुर के आदेशानुसार एच.पी.गैस फीलिंग प्लांट-कम-हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमटिड क्षेत्रीय कार्यालय मंडियाला (होशियारपुर) में राकेश भारती सीनियर प्लांट मैनेजर की उपस्थिति में जागरूकता वर्कशाप लगाई गई। इस वर्कशाप में सरकारी पुनर्वास केन्द्र सेहत तथा परिवार कल्याण विभाग होशियारपुर से प्रशान्त आदिया काऊंसलर रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित हुये। इस अवसर पर प्रशांत आदिया काऊंसलर ने नशों के थोड़े समय तथा लम्बे समय तक के प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशांत आदिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की नींव होती है तथा समाज तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान डालती है।

Advertisements

दूध, मक्खन, घी, गब्बरूओं का मुल्क कहलाने वाला पंजाब आज अपनी जवानी को नशों में बहाने के कगार पर खड़ा है। इस लिये बहुत ज़रूरी है कि नशा मुक्त भारत अभियान के साथ नौजवान भारी संख्या में जुड़ें  तथा इस चुनौती को स्वीकार करते हुये नशा मुक्त भारत बनानेे के लिए मंथन करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नशाखोरी एक बार-बार होने वाली, लम्बा समय चलने वाली मानसिक बिमारी है जिसका ईलाज सेहत विभाग पंजाब की ओर से किया जाता है। नशाखोरी से ग्रस्त व्यक्ति को साथ की ज़रूरत होती है, इसलिये सेहत विभाग उनकी सहायता तथा सहयोग के लिये तैयार है। आओ एक अभियान चलायें, नशा मुक्त पंजाब बनायें। इस अवसर पर राहुल कुमार मेनेजर ऑपरेशनस, संदीप प्रसाद मेनेजर ऑपरेशनस, राहुल शर्मा सहायक मेनेजर ऑपरेशनस, सुरक्षा अधिकारी तथा अन्य वर्कर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here