
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के सीएमसी चौक के पास शू स्टोर के मालिक प्रिंकल और उसकी पार्टरन पर फायरिंग करने वाले युवकों द्वारा एक और वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी देते राज कुमार ने बताया कि वह टिब्बा रोड का रहने वाला है और वह फौज के बैग बनाने का काम करता है। गत शाम वह वहां काम से गया था और लौटते समय उसने देखा कि सीएमसी चौक के पास फायरिंग हो रही थी।

इस दौरान 4 नकाबपोश व्यक्ति उसकी ओर दौड़ते हुए आए और उसे पिस्तौल दिखाई। इससे डरकर वह अपनी एक्टिवा छोड़कर जान बचाने के लिए साइड में भाग गया। उक्त हमलावर उसकी एक्टिवा सहित मौके से फरार हो गए। इस घटना की पूरी वीडीयो सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने प्रिंकल पर की गई फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












