Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur सुखियाबाद कब्रिस्तान में स्ट्रीट लाईटों का प्रबन्ध करे नगर निगम: जावेद खान

सुखियाबाद कब्रिस्तान में स्ट्रीट लाईटों का प्रबन्ध करे नगर निगम: जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्वधर्म पार्टी के एक शिष्टमंडल ने पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में मेयर नगर निगम सुरिंद्र कुमार से मुलाकात कर उन्हे एक मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर जावेद खान ने मांग की कि मुस्लिम भाईचारे का कब्रिस्तान जो कि सुखियाबाद में स्थित है तथा नगर निगम के अधीन आता है वहां पर स्ट्रीट लाईटें लगाई जायें। उन्होने बताया कि सुखियाबाद घनी अबादी वाला इलाका है, स्ट्रीट लाईटें ना होने के कारण आने जाने वालों में डर का माहौल बना रहता है।

Advertisements

अंधेरा होने के कारण यहां रात में कोई भी आपराधिक गतिविधियां हो सकती हैं। सारे होशियापरु में मुस्लिम भाईचारे का यह इकलौता कब्रिस्तान है। इस लिए हम मांग करते हैं कि यहां पर पहल के आधार पर लाईटों का प्रबन्ध किया जाये। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार ने समस्या का संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही वहां पर लाईटों का प्रबन्ध कर दिया जायेगा। इस अवसर पर पिंकेश्वर राये, शीला लडियाल, संदीप सूद, लाडी, जिला यूथ प्रधान जग्गा पहलवान भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here