Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब ऑफ ने नशामुक्ति केन्द्र को दिया वाटर कूलर

रोटरी क्लब ऑफ ने नशामुक्ति केन्द्र को दिया वाटर कूलर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब द्वारा स्नेह जैन के नेतृत्व में जिला नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र होशियारपुर में मरीजों के लिए पानी पीने के लिए एक वाटर कुलर दान किया गया जिस का विधिवत उद्घाटन तमाम क्लब सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव टिमाटनी आहलूवालिया ने बताया कि जिला नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में लगभग 60 मरीज नशे से मुक्ति के लिए आए है। जिनके पीने के लिए ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए रोटरी क्लब होशियारपुर ने उनकी मांग पर पहल की हैं–वोलटास कंपनी का 40 लीटर वाला वाटर कूलर दिया गया। अध्यक्ष स्नेह जैन ने नये प्रकल्पों की जानकारी दी तथा बताया कि इससे पहले पुर्व अध्यक्ष राजेन्द्र मोदगिल के नेतृत्व में 2022 में मरीजो के लिए एक बड़ा डेर्जेट कूलर, कुर्सीयां, साऊंड सिस्टम तथा समय-समय पर देते रहे है ताकि नशेमुक्ति मरीज आपना जीवन सही तरीके से जी सके।  

Advertisements

इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजिंदर मोदगिल, एवं योगेश चन्द्र ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर स्नेह जैन, टिमाटनी आहलूवालिया, योगेश चंद्र, राजेन्द्र मौदगिल, ओम कांता, नीना जैन, लेप्पी अहलूवालिया, अशोक जैन, रवि जैन, सुमन नैय्यर, संजीव कुमार, डा. रणजीत, चंदन सरीन, सुरिंदर कुमार, डा. शुभक्रमणजीत सिंह बावा, डा. साहिलदीप सलहान, नीशा रानी, संदीप कुमारी, प्रशांत आदिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here