Saturday, October 31, 2026
Home Latest बच्चों को स्कूल ले जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार,...

बच्चों को स्कूल ले जा रही स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे बच्चें

जालंधर-पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक स्कूल बस के हादसे का शिकार होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल बस रोजाना की तरह सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ज्यादा कोहरे के कारण बस को एक के बाद एक 3 गाड़ियों ने टक्कर मार दी।

Advertisements

इस बीच गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उक्त बस में 4-5 बच्चे सवार थे। इस दौरान किसी भी तरह की जनहानि से बचाव रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here