टोल प्लाजा पर सार्वजनिक सेवाओं को दी जाए छूट, धक्केशाही पर लगाई जाए रोक : अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नई सोच संस्था जोकि गऊ सेवा के लिए प्रयासरत है आज सुबह बेगमपुरा टाईगर फोर्स के महासचिव अवतार सिंह जिन्होंने फोन पर अश्विनी गैंद को बताया कि राजनी माता मंदिर को जाते समय रास्ते में नहर में एक गाय व बछड़ा गिरे हुए है और उन्हें निकालने में उनकी मदद की जाए। इस पर अश्विनी गैंद अपने साथियों सहित गऊसेवा के लिए बनाई गई एम्बुलैंस वैन को लेकर चब्बेवाल की तरफ जा रहे थे पी.डब्लयु.डी. विभाग की मिली भगत से बने नाजायज टोल प्लाजा पर उन्हें रोका गया।

Advertisements

नाजायज इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि विभाग के साथ एग्रीमैंट के मुताबिक यह टोल प्लाजा म्यूनिसीपल लिमिट से पांच किलोमीटर बाहर लगना चाहिए था जबकि यह म्यूनिसीपल लिमिट के दो किलोमीटर पर लगा हुआ है। टोल प्लाजा पर वी.आई.पी. व जरुरी सेवाएं जैसे फायर बिग्रेड व एम्बुलैंस को छूट दी जाती है तो ऐसे में पशुओं के लिए बनाई गई एम्बुलैंस वैन को भी छूट देनी चाहिए क्योंकि यह वैन कोई व्यापारिक कार्य नहीं करती बल्कि घायल एवं लावारिस पशुओं को पकडक़र अस्पताल व कैंटल पाऊड पहुंचाती है, मगर दुख की बात है कि टोल प्लाजा कंपनी द्वारा जनता के साथ धक्का किया जा रहा है।

इतना ही नहीं वहां तैनात कर्मियों व मैनेजर का व्यवहार भी अच्छा नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अश्विनी गैंद ने कहा कि सहयोगी संस्थाओं को साथ लेकर वह टोल प्लाजा कर्मियों व मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी एस.एस.पी. साहिब को मांग पत्र भी सौंपेगे और टोल प्लाजा कंपनी द्वारा लोगों से किए जा रहे धक्केशाही के खिलाफ संघर्ष करेंगे। इस मौके पर राजेश शर्मा, अशोक सैनी, सोनू टंडन, अनूप शर्मा, राज कुमार, राकेश कुमार, वरिंदर कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here