Thursday, October 22, 2026
Home Crime भारतीय नौसेना ने समुद्र में जब्त की 500 किलो ड्रग

भारतीय नौसेना ने समुद्र में जब्त की 500 किलो ड्रग

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय नौसेना ने समुद्र में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप जब्त करने में सफलता हासिल की है। इसके तहत करीब 500 किलोग्राम नशीला पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) बरामद किया गया है। भारतीय नौसेना ने श्रीलंकाई झंडे वाले जहाजों को घेर कर यह कार्रवाई की।

Advertisements

इस कार्रवाई में श्रीलंकाई नौसेना ने भी भारतीय नेवी का साथ दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने जानकारी दी थी कि श्रीलंका झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाजों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी पर भारतीय नौसेना ने तेजी से प्रतिक्रिया की और तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here