Wednesday, October 21, 2026
Home Crime भीम नगर निवासी पलटू साहनी मूल निवासी बिहार की पत्नी व बेटी...

भीम नगर निवासी पलटू साहनी मूल निवासी बिहार की पत्नी व बेटी की हादसे में मौत, दूसरी बेटी गंभीर घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रेलवे क्रासिंग के समीप एक हादसे में ट्रक की चपेट में आने से रेहड़ी पर जा रही महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति बालृ-बाल बच गया व दूसरी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। जानकारी देते हुए पलटू साहनी निवासी भीम नगर (मूल निवासी गांव बदाई, मज्जफरपुर, बिहार) ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और करीब तीन साल पहले ही होशियारपुर आया था।

Advertisements

आज वह भीम नगर से काम पर जाने के लिए पैंडल वाली रेहड़ी लेकर निकला था। उसकी पत्नी तथा दोनों बेटियां भी उसके साथ रेहड़ी पर सवार थी। जब वह रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे तो एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी पत्नी रिंकू देवी (40) तथा छोटी बेटी कामनी, जोकि मात्र एक साल की थी की मौत हो गई और बड़ी बेटी सोनाली की टांग टूट गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। थाना माडल टाउन पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर एवं अस्पताल पहुंचकर जांच शुरु करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here