Thursday, October 22, 2026
Home Crime विवाहिता से छेड़छाड़ करने व धमकियां देने पर हरियाना का सोनू नामजद

विवाहिता से छेड़छाड़ करने व धमकियां देने पर हरियाना का सोनू नामजद

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने व उसके पति को जान से मारने की धमकियां देने के मामले में थाना हरियाना पुलिस ने हरियाना निवासी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

गांव खानपुर निवासी पीडि़ता ने होशियारपुर सिविल अस्पताल पंहुच कर वन स्टॉप सैंटर की एडवोकेट शुभा देवी को अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2018 में अपनी जमीन सोनू बारिया पुत्र घुग्गी निवासी हरियाना को बेची थी। कुछ समय बाद सोनू का उनके घर आना-जाना भी शुरु हो गया।

सोनू अक्सर पीडि़ता को फोन पर परेशान करता था और पीडि़ता द्वारा बात न करने पर अपनी अमीरी का रौब झाड़ते हुए उसके पति को जान से मारने की धमकियां देता था। गत दिनों सोनू ने उक्त विवाहिता के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की, जिस पर विरोध जताते हुए उसने घर वापिस पंहुच गांव की पंचायत के पास शिकायत दी लेकिन पंचायत भी कोई उचित हल न निकाल पाई।

उपरांत पीडि़ता ने अपने पति सहित वन स्टॉप सैंटर से संपर्क किया, जिस पर एडवोकेट शुभा देवी ने शिकायत दर्ज की। अस्सिटैंट सब इंस्पैक्टर बिमला देवी द्वारा शिकायत की जांच करने उपरांत हरियाना पुलिस ने उक्त आरोपी सोनू के खिलाफ 354-ए, 341, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here