Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 45 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

45 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के थाना सदर क्षेत्र में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आयी है। जिसमें 45 वर्षीय अंजना कुमारी, पत्नी राजेश कुमार, की जहरीला पदार्थ निगलने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, अंजना कुमारी ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ निगला, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य विधिक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक रूप से आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here