Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal नादौन उपमंडल के 2 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 4 में हटाई...

नादौन उपमंडल के 2 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 4 में हटाई पाबंदियां

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नादौन उपमंडल की दो ग्राम पंचायतों के दो वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने आदेश जारी करते हुए ग्राम पंचायत लहड़ा के वार्ड नंबर 6 में ब्रह्मी देवी और ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर 3 में अनिल कुमार, विनोद कुमार और ओम प्रकाश के घरों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

Advertisements

एक अन्य आदेश में जिलाधीश ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक, चार और वार्ड नंबर सात के कुल आठ मकानों और ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर 3 गांव मोहन के दो मकानों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here